पति दुकान से घर लौटा तो इस हालत में मिली पत्नी, देखकर उड़े होश

Saturday, Mar 24, 2018 - 12:34 AM (IST)

कांगड़ा: योल पुलिस चौकी के तहत एक नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाने का समाचार है। योल चौकी के तहत पद्धर गांव में यह घटना घटी है। थाना प्रभारी धर्मशाला सुनील राणा ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली की एक नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली सूचना के आधार पर मृतका चंद्रेश (22) पत्नी मुनीष उसकी शादी 8 मई, 2017 को हुई थी। महिला आपने मायके भाई की सगाई पर गई थी। शुक्रवार सुबह ही वह अपने पति के साथ मायके सुलह से वापस ससुराल पद्धर को आई थी। महिला नगरोटा बगवां में बी.कॉम. के प्रथम वर्ष के द्वितीय सैमेस्टर की छात्रा थी। 

पति ने फंदे पर लटका देखा पत्नी का शव
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को महिला का नगरोटा बगवां में पेपर था परंतु वह पेपर देने नहीं गई। पुलिस के अनुसार मृतका का पति मुनीष दुकान करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल से वापस घर आकर दुकान पर चला गया। दोपहर को जब वह घर को खाना खाने गया तो उसने पत्नी को फंदा पर झूलता पाया। उसने तुरंत पत्नी को फंदे से नीचे उतारकर  डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम होगा। 

मायका पक्ष के बयान पर दर्ज होगा मामला
जानकारी के अनुसार मृतका के मां-बाप, भाई व अन्य परिजन टांडा पहुंच चुके थे। पुलिस के अनुसार मायका पक्ष से मां-बाप, भाई व अन्य परिजनों के क्या बयान आते हैं, इसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस की एक टीम को मौके पर रवाना कि या गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम व बिसरा की रिपोर्ट आने बाद ही मौत का खुलासा होगा। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Punjab Kesari