पत्नी की मौ.त के 20 मिनट बाद पति ने भी तोड़ा दम, सड़क हादसे में घायल हुआ था दंपति

Saturday, Feb 10, 2024 - 11:25 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): भवारना पुलिस थाना के अंतर्गत एक कार दुर्घटना में घायल दंपति की डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लगभग 3 दिन पूर्व भाग सिंह (67) निवासी मूंडी अपनी पत्नी उर्मिला देवी (62) के साथ कार में जा रह थे। इस दौरान एक जंगली जानवर को बचाते हुए उनकी कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए और उन्हें टांडा अस्पताल ले जाया गया। शनिवार सुबह पहले उर्मिला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई और 20 मिनट के बाद उसके पति भाग सिंह ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay