आंधी-तूफान ने जमकर बरपाया कहर, एक दर्जन घरों की उड़ीं छते

Saturday, Jun 02, 2018 - 09:34 AM (IST)

आनी : खंड की 32 ग्राम पंचायतों में तूफान ने कहर बरपाया है सबसे अधिक नुक्सान आनी खंड की ग्राम पंचायत खणी के विभिन्न गांव में हुआ है बेलीराम शर्मा, रामलाल व घनश्याम आदि ने बताया कि गांव गागनी में 2 रिहायशी मकानों की छतें और एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई। कुछ लोग चादर के टुकड़ों से चोटिल भी हुए हंै। कांद खणी पंचायतों में सेब की फ सल को भी नुक्सान हुआ है। इसके अलावा ग्राम पंचायत विगुलं के गांव कुडैढ़, दलाश में भी आंधी तूफा न ने 50 प्रतिशत सेब की फ सल को नुक्सान पहुंचाया है।

गांव के परिवार का 10 लाख का नुक्सान
विगुल के ध्यान सिंह वर्मा, मोतीलाल आदि ने कहा कि मोतीराम और ठुलरूराम के रिहायशी मकान व रसोईघर को भारी आंधी तूफान उड़ाकर ले गया। मकान में दरारें आ गई हैं मोतीराम ने क्षतिग्रस्त मकान बीती रात से छोड़ दिया है गरीब एवं बी.पी.एल. परिवार ने गांव में दूसरों के घरों में रात बिताई है। गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है गांव के परिवार का 10 लाख का नुक्सान हुआ है मोतीलाल ने कहा कि उसकी जिंदगी भर की पूंजी उसका मकान था जोकि तूफान की भेंट चढ़ गया है। अब पूरा परिवार दूसरों की  गौशाला में रहने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खणी व ग्राम पंचायत कुढैड में अधिक नुक्सान हुआ है। 

kirti