नाहन-रेणुका जी मार्ग पर शिकारी हो गया शिकार, कुत्तों ने तेंदुएं की ली जान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 11:27 AM (IST)

नाहन : परिस्थतियां विपरीत हो तो शिकारी भी शिकार हो जाता है। जी, हां ऐसा ही कुछ मामला नाहन में देखने को मिला है, जहां एक तेंदुए का कुछ कुत्तों ने ही शिकार कर डाला। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ भेंड़ बकरियां के शिकार के लिए आया होगा और भेड़ बकरियों की सुरक्षा में रखे गए गद्दी कुत्तों ने तेंदुएं का ही शिकार कर लिया। यह पूरी घटना सोमवार को श्री रेणुका जी-नाहन मार्ग पर खादरी के नजदीक शिरूमाईला में सामने आई है। 

घटना के बाद पुलिस को एक तेंदुए के जख्मी हालत में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, परंतु तब तक तेंदुएं की मौत हो चुकी थी। तेंदुए के शव को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। वन विभाग की टीम अब तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाएगी। हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि तेंदुए पर गद्दी कुत्तों ने हमला किया है। कुत्तों के हमले में तेंदुआ जख्मी हुआ था। संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में यह बात साफ हो गई है कि तेंदुए की मौत गद्दी कुत्तों के हमले के कारण हुई है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि तेंदुए ने भेड़ बकरियों पर हमला किया था या नहीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News