मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों वाहन फंसे, 12 घंटों से भूखे-प्यासे सैलानी

Thursday, Aug 22, 2019 - 02:44 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): मनाली-लेह सड़क मार्ग पर मढ़ी के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिससे यहां पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। रास्ता बंद होने के कारण लाहौल में फंसे सैलानी अभी नहीं निकल पाए हैं। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन और औट-आनी-सैंज पांच दिनों से बड़े वाहनों के लिए बंद है। मनाली-लेह सड़क मार्ग पर गाड़ियों में फंसे लोग भूखे प्यासे हैं।


मनाली के रोहतांग में बुधवार से जाम की समस्या बनी हुई है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 12 घंटों से मढ़ी तक करीब 4 किमी के दायरे में जाम लगा है। बीआरओ मार्ग को बहाल रखने में नाकाम साबित हो रहा है। 20 अगस्त से बंद मनाली-लेह मार्ग से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

Ekta