भाजपा दलित महापंचायत के महासचिव सहित सैंकड़ों भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आप में शामिल

punjabkesari.in Sunday, Apr 17, 2022 - 06:42 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा और कांग्रेस पार्टी में सेंध लगा रही है। बीते दिन जहां कांगड़ा जिले से कई भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आप का दामन थामा तो वहीं आज सोलन जिले से भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता आप में शामिल हुए हैं।
PunjabKesari, AAP Himachal Election Co-Incharge Image

जानकारी के अनुसार आज भाजपा दलित महापंचायत के महासचिव राजिंदर भाटिया समेत युवा मोर्चा के सैंकड़ों सदस्य, बूथ लेवल कार्यकर्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता आप में शामिल हुए। इन सबका आप हिमाचल प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अजय दत्त ने पार्टी में शामिल हाेने पर स्वागत किया। वहीं आप में शामिल होने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने आप पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति से प्रभावित होकर आप का दामन थामा है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News