सोलन में कुत्ता लेकर जा रहा था इंसानी हाथ, दहशत में आए लोग, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 04:45 PM (IST)

सोलन : सोलन शहर में रविवार को हुई एक घटना ने शहर के लोगों को दहशत में डाल दिया है। हुआ यूं कि रविवार को एक कुत्ता इंसानी हाथ लेकर दौड़ रहा था। लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया परंतु कुत्ता वहां से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने सूचना मिलने के साथ ही जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोलन शहर के खूंड़ीधार में स्थानीय लोगों ने एक आवारा कुत्ते के मुंह में किसी इंसानी हाथ को दबाकर ले जाते हुए देखा। इसके बाद इलाके में आसपास कहीं महिला के शव होने की भी आशंका जताई जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन के खूंडीधार  में आज एक महिला का हाथ मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर हाथ को ढूंढा। स्थानीय लोगों के अनुसार जब वह नलके से पानी भर रहे थे तो उन्होंने देखा की एक काला रंग का कुत्ता मुंह में किसी आदमी की कटी हुई बाजू सड़क से नीचे झाड़ियों की तरफ ले जा रहा है। जब तक वह कुत्ते को पकड़ पाते कुत्ता वहां से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बाजू को ढूंढा और कार्यवाही शुरू की है। स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि कही आसपास किसी महिला का शव हो सकता है। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News