परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष बोल-HRTC की देनदारी कांग्रेस से ही वसूल की जाए (Video)

Tuesday, Aug 06, 2019 - 12:43 PM (IST)

सोलन (नरेश) : परिवहन मजदूर संघ सोलन के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से कांग्रेस की 9 रैलियों में बिना किराए के भेजी गईं एच.आर.टी.सी. की सैंकड़ों बसों के किराए की देनदारी को वसूल किए जाने की मांग की है। उन्होंने सोलन में एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप में परिवहन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन कर्मचारियों को लंबे अंतराल से आर्थिक लाभ की अदायगी नहीं की जा रही है। पूर्व सरकार की गलत नीतियों और उसके भ्रष्टाचार का बोझ परिवहन कर्मचारी क्यों ढोएं।

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने भ्रष्टाचारी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर परिवहन कर्मचारियों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि संघ एच.आर.टी.सी. में एक सक्षम पहरेदार की भूमिका में काम रहा है, जिसने पूरी निर्भीकता से भ्रष्टाचार के अनेक मामले उजागर किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार परिवहन कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। इस मौके पर ईश्वर चंद, चन्द्रमोहन, राजेन्द्र ठाकुर, हरीश, विशाल शर्मा, श्यामा नंद, शंकर सिंह, अमर चंद, वेद प्रकाश, बृज लाल, शारदानंद, जितेन्द्र कुमार, कपिल शर्मा, सुनीता ठाकुर, कपिल ठाकुर, इन्द्र चंद व श्याम लाल सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

kirti