नहीं चलेंगी HRTC में अब फिक्स किराए की बसें, यात्रियों को मिलेगी छूट

Saturday, Aug 11, 2018 - 02:29 PM (IST)

शिमला (हैडली): परिवहन निगम अब फिक्स किराए की बसें नहीं चलाएगा। हाल ही में हुई बी.ओ.डी. की बैठक में फिक्स किराए वाली बसों को बंद करने का निर्णय लिया था, जिससे एच.आर.टी.सी. द्वारा लागू कर दिया है। आगामी एक या दो दिनों में इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। अब इन बसों में एच.आर.टी.सी. यात्रियों से साधारण किराया लेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जिलों में फिक्स किराए पर विभिन्न रूटों पर 31 बसें चल रहीं थी, जिनमें फिक्स किराया था और यह नॉन स्टॉप चलती थीं। प्रबंधन ने इन बसों को बंद करने का निर्णय इसलिए लिया है कि क्योंकि जिन रूटों पर फिक्स किराए वाली बसें चलाई जा रहीं थी, उन्हीं रूटों पर बहुत सी बसें चल रही थीं, ऐसे में इन बसों की जरूरत अधिक नहीं थी। 

इसके अतिरिक्त एच.आर.टी.सी. ने यात्रियों को किराए में छूट देने के लिए विभिन्न कार्ड जारी किए हैं जिनमें ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड व अन्य प्रकार के कार्ड की सुविधा दी है। जिसमें यात्रियों को 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी जाती है, वहीं एच.आर.टी.सी. में घाटा कम करने के लिए भी यह निर्णय लिया है। यह बसें पिछली कांग्रेस सरकार के समय में शुरू हुईं थी। जिसमें लोगों को फिक्स किराए व कम किराए पर सफर करने की सुविधा थी। लेकिन अब यह बसें बंद होने से रोजाना बस में सफर करने वाले सैंकड़ों कर्मचारियों का घाटा होगा, क्योंकि यह बसों शहर से 10 किलोमीटर से 50 किलोमीटर के दायरे में चलाईं थी। जिससें में मरीजों को सुविधा मिलती थी। एक जहां यह बसें सभी बस स्टॉप पर न रुकने के कारण सफर जल्दी होता था, वहीं इसमें अन्य बसों की तुलना में किराया भी कम होता था। 

इन रूटों पर चलती थीं बसें
परिवहन निगम के इस निर्णय के बाद शिमला से भी चलने वाली सभी बसें बंद हो जाएंगी। मौजूदा समय में शिमला से 2 बसें सोलन रूट पर चलती थीं। इसके अतिरिक्त जिनमें यात्रियों से मात्रा 40 रुपए किराया लिया जाता था। इसके अतिरिक्त ढली टनल से आई.एस.बी.टी. 2 बसें और 2  मुद्रिका बसें शिमला शहर में घूमती थीं। इन सभी बसों में अन्य बसों की तरह साधारण किराया वसूला जाएगा।
 

Ekta