HRTC के हमीरपुर डिपो को इस कार्य के लिए मिला 1 लाख का ईनाम

Sunday, Feb 17, 2019 - 06:42 PM (IST)

हमीरपुर: परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिपो को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया है। गत दिवस शिमला में परिवहन मंत्री और एच.आर.टी.सी. के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व सदस्य बलदेव धीमान ने हमीरपुर के डी.एम. अवतार सिंह व आर.एम. विवेक लखनपाल को एक लाख रुपए की राशि व ट्रॉफी दी है। इसके साथ ही हमीरपुर डिपो के 3 कर्मचारियों को भी परिवहन मंत्री ने बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 1-1 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया है, जिनमें चालक जोगिंद्र पाल, परिचालक तोता राम व मैकेनिक राजेश कुमार के नाम शामिल हैं।

क्या बोले आर.एम. हमीरपुर

वहीं आर.एम. विवेक लखनपाल ने बताया कि हमीरपुर डिपो के बेहतर संचालन व उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें परिवहन मंत्री ने सम्मानित किया है जोकि गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि निगम को आगे बढ़ाने के लिए वह और बेहतर कार्य करेंगे।

Vijay