HRTC के 989 पीस मील कर्मियों को अनुबंध का तोहफा, करुणामूलक आश्रितों को मिलेगी नौकरी

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 08:16 PM (IST)

शिमला (राजेश): टूल डाऊन हड़ताल पर गए एचआरटीसी पीस मील कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने अनुबंध का तोहफा दिया है। शनिवार को शिमला में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राथमिक चरण में रिक्त पदों पर अनुभव रखने वाले पीस मील कर्मी को अनुबंध पर लिया जाएगा, वहीं सितम्बर, 2022 तक सभी पीस मील कर्मी अनुबंध पर ले लिए जाएंगे। बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि निदेशक मंडल की बैठक में एचआरटीसी के 989 पीस मील को अनुबंध पर लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक चरण में निगम में रिक्त पदों के अनुसार पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लिया जाएगा।

प्रथम चरण में अनुबंध पर लिए जाएंगे ये कर्मी

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 5 साल सेवाएं दे चुके व आईटीआई डिप्लोमा धारक और नॉन आईटीआई व 6 साल तक सेवाएं दे चुके कर्मियों को अनुबंध पर लिया जा रहा है। निगम के पास 1 दिसम्बर तक प्रदेश भर में 663 पद खाली हैं और निगम में 755 पीस मील कर्मी अनुबंध पर लिए जाने के लिए योग्यता पूरी करते हैं। ऐसे में 755 कर्मियों में से 663 कर्मियों को 1-12-21 से अनुबंध पर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य बचे हुए 92 व अन्य 69 कर्मचारियों को 31-3-2022 में 161 पद खाली होने पर अनुबंध पर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य शेष बचे पीस मील कर्मचारियों को 30 सितम्बर, 2022 तक अनुबंध पर ले लिया जाएगा। बैठक के बाद बिक्रम सिंह ठाकुर ने निगम के हड़ताल पर गए तकनीकी कर्मचारियों से अपील की कि वह हड़ताल खत्म कर अपने काम पर लौटें ताकि बसों की मुरम्मत का कार्य हो सके।

3 माह में मिलेगी करुणामूलक आश्रितों को नौकरी

एचआरटीसी में करुणामूलक के आधार पर नौकरियों मिलेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि एचआरटीसी में कार्यरत कर्मचारियों की दुर्घटना में मौत होने के कारण उनके आश्रितों को 3 महीने अंदर फैटल और नॉन फैटल मामलों में नौकरी दी जाएगी। एचआरटीसी में 16 पदों के लिए करुणामूमलक आधार पर नौकरी दी जाएगी। करुणामूलक आधार नौकरी के लिए एचआरटीसी में कोई क्राइटेरिया नहीं लिया जाएगा।

एचआरटीसी नए साल में खरीदेगा 205 नई बसेें

एचआरटीसी नए साल में 205 बसें खरीदने जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि यह बसें मार्च, 2022 से पहले निगम के बेड़े में शामिल हो जाऐगी। उन्होंने कहा कि 2022-23 में 300 बसें खरीदी जाएंगी।

जल्द मिलेंगे लंबित वेतन भत्ते

परिवहन मंत्री ने बताया कि एचआरटीसी को कोरोना काल में सबसे अधिक घाटा हुआ है। पूरे कोरोना काल में निगम को 840 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, वहीं सरकार की ओर से एचआरटीसी को 940 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है। सरकार से अनुदान मिलने के बाद एचआरटीसी ने कर्मचारियों के वेतन व चिकित्सा संबंधी भत्तों का भुगतान कर दिया है। ऐसे में अब बाकी बचे लंबित भत्तों का भुगतान भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। खासकर कर्मचारियों को नाइटओवर टाइम जारी किया जाएगा।

तकनीकी कर्मियों ने हड़ताल वापस ली, पीस मील रविवार को लेंगे फैसला

एचआरटीसी बीओडी के बाद 2 घंटे की हड़ताल पर गए तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल पर वापस ले ली। तकनीकी कर्मचारी संघ के महासचिव पूर्ण चंद ने कहा कि  बीओडी के फैसलों से वे संतुष्ट हैं और अपनी हड़ताल वापस ले रहे हैं, लेकिन पीस मील कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने पर स्थिति साफ नहीं की। पीस मील कर्मचारी मंच के महासचिव एचके शर्मा ने कहा कि रविवार को बैठक कर हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News