HRTC ने कम की दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली बसों की संख्या

Friday, Mar 20, 2020 - 11:54 AM (IST)

ऊना (विशाल): कोरोना वायरस का इफेक्ट अब एच.आर.टी.सी. की बसों पर भी दिखने लगा है। ऊना डिपो ने दूसरे राज्यों में जाने वाली अपनी बसों की संख्या में कटौती कर दी है। चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली बसों में कटौती की गई है। इन बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही है और एक-एक बस में केवल लगभग आधा दर्जन सवारियां ही निगम को नसीब हो पा रहीं हैं। इस वजह से और कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के तौर पर अब निगम ने चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली बसों के रूटों में कटौती कर दी है। निगम द्वारा चंडीगढ़ के लिए सुबह जाने वाले 2 बसों में से एक हटा दी है जबकि एक ही बस चंडीगढ़ भेजी जा रही है।

वहीं दोपहर के समय 3 बसों में से एक हटा दी गई है और 2 ही बसें चंडीगढ़ रवाना की जा रही हैं। ऐसे ही शाम/रात के समय दिल्ली जाने वाली 3 बसों में से एक बस की कटौती कर दी गई है। निगम के आर.एम. जगरनाथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही कोरोना एडवायजरी के चलते बसों की संख्या में कटौती की गई है।

kirti