एचआरटीसी ने वोल्वो और एसी बसों का कम किया किराया

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 10:50 AM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने यात्रियों को राहत देते हुए वोल्वो और एसी बसों के किराए में कटौती की है। दिल्ली तथा चंड़ीगढ़ रूट पर चलने वाली वोल्वो तथा एसी बसों में किराए में राहत 28 फरवरी 2021 तक यात्रियों को मिलेगी। इन बसों में लॉकडाउन से पहले जो किराया लिया जा रहा था, अब उसी किराए पर सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसमें मैक्लोडगंज से दिल्ली जाने वाली में वोल्वो बस का किराया 1669 से कम करके 1411 कर दिया है। धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली बस में अब किराया 1622 रुपए से कम करके 1373 रुपए कर दिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाल के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन ने यह निर्णय लिया है।
इन रूटों पर यह होगा किराया
रूट            पुराना किराया    नया किराया
मैक्लोडगंज-दिल्ली    1669        1411     
धमज़्शाला-दिल्ली      1622       1373
कांगड़ा-दिल्ली        1531        1301 
मैक्लोडगंज-चंडीगढ़ 1021        830
धर्मशाला-चंडीगढ़    974          792
कांगड़ा-चंडीगढ़      884          720
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News