न्यू ईयर पर एच.आर.टी.सी. चलाएगा अतिरिक्त बसें

Monday, Jan 01, 2018 - 09:46 AM (IST)

धर्मशाला : नववर्ष सैलिब्रेट करने के लिए बाहरी राज्यों से मैक्लोडगंज व अपने घरों को आने वाले यात्रियों को बसों के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए एच.आर.टी. ने नववर्ष के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इस अवसर पर एच.आर.टी.सी. के धर्मशाला डिपो से स्पैशल बसों को प्रदेश के बाहर भेजना शुरू कर दिया है, जोकि दूरदराज नौकरी करने वाले यात्रियों के लिए भी वरदान साबित होगी।

सैलानियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा
आर.एम. पंकज चड्ढा ने बताया कि सोमवार सुबह से ही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को निगम प्रबंधन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, नालागढ़ व चंडीगढ़ के लिए भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली के लिए रविवार से ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग के अनुसार सोमवार शाम को एच.आर.टी.सी. की बसें दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उल्लेखनीय है कि एच.आर.टी.सी. ने न्यू ईयर के लिए बाहरी राज्यों से प्रदेश के पर्यटकों व स्थानीय लोगों को यहां पहुंचाने के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर निगम प्रबंधन सैलानियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस सेवा दे रहा है।