Watch Video : HRTC के कर्मचारियों को भय और आतंक से मिली मुक्ति

Tuesday, Jan 30, 2018 - 06:29 PM (IST)

मंडी (नीरज): एचआरटीसी मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर का कहना है कि परिवहन कर्मचारियों को पिछले 5 सालों के दौरार भय और आतंक के माहौल में काम करना पड़ा। लेकिन अब सत्ता परिवर्तन होते ही कर्मचारियों को इससे मुक्ति मिल गई है। यह बात उन्होंने मंडी में कही। यहां पर उन्होंने परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में परिवहन निगम के कर्मचारियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि संगठन को मजबूत बनाकर सरकार के समक्ष मांगों को प्रमुखता के साथ रखा जा सके। 


उन्होंने कहा कि पूर्व की रही कांग्रेस सरकार ने कर्मचारी हितों के साथ कुठाराघात किया और अब मौजूदा सरकार से मांगे पूरी होने की उम्मीद है। ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला से भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है और सीएम भी इसी जिला से है। इसलिए यहां के कर्मचारियों को सरकार से ज्यादा उम्मीदे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने कर्मचारियों की बहाली भी की है लेकिन कुछ मांगे अभी भी लंबित हैं, जिनके जल्द पूरा होने की उम्मीद है।