एचआरटीसी के चालक ने महिला के साथ किया दुराचार, पीड़िता हुई गर्भवती

Sunday, Oct 23, 2022 - 09:32 PM (IST)

बिलासपुर (संतोष): महिला पुलिस थाना बिलासपुर में सदर क्षेत्र थाना की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एचआरटीसी के एक चालक ने उसके साथ दुराचार किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली-नोएडा में किराए के मकान में रहती है। वह अक्सर बिलासपुर आती-जाती रहती है। इसी दौरान उक्त चालक से उसकी पहचान हुई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 3 माह पूर्व जब वह बस में दिल्ली से बिलासपुर आई तो उक्त चालक उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुराचार किया। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दी गई थी। पीड़िता ने बताया कि उक्त बस चालक ने उसकी एक वीडियो भी बनाई थी, जिसके बल पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है व धमकियां भी देता है। पीड़िता ने बताया कि उक्त चालक ने दिल्ली स्थित उसके कमरे में आकर भी कई बार उसके साथ जबरदस्ती की, जिस कारण वह अब गर्भवती भी हो गई है। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay