HRTC ने लिया फैसला, दिवाली पर इतने बजे के बाद नहीं मिलेंगी बसें

Thursday, Oct 19, 2017 - 10:48 AM (IST)

शिमला: दीवाली पर हर शख्स अपने परिवार के साथ पर्व मनाना चाहता है। ऐसे में लोगों की आवाजाही को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने हिमाचल और बाहरी राज्यों से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। दिवाली के दिन हिमाचल में 4 बजे के बाद लोकल रूटों पर कोई बसें नहीं चलेंगी। इसके लिए यात्रियों को पहले से ही आगाह किया गया है। हालांकि लंबे रूटों पर कुछ जगह परिवहन निगम सेवाएं जारी रखेगा। वहीं शुक्रवार को सुबह 8 बजे के बाद ही बसों का संचालन होगा। लेकिन यह सेवाएं दिवाली तक ही रहेगी। बुधवार को परिवहन निगम ने धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, चंबा, शिमला, रोहडू, बिलासपुर, हमीरपुर और बाहरी राज्यों दिल्ली चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए अतिरिक्त बसें भेजी है। एचआरटीसी ने हिमाचल में 220 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम की ओर से चलाई जा रही स्पेशल बसों में 20 फीसदी अतिरिक्त किराया बसूलने का फैसला लिया गया है। 


यात्रियों की सुविधा के लिए 130 के करीब अतिरिक्त बसें भेजी
दिवाली के पर्व पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पथ परिवहन निगम ने स्पैशल बस सेवा शुरू की है। यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को 130 के करीब अतिरिक्त बसें विभिन्न क्षेत्रों में भेजी गईं। दिवाली के चलते हर जगह पर बसों में भारी रश चल रहा है। एच.आर.टी.सी. ने मंगलवार को दिल्ली-चंडीगढ़ सहित राज्य के विभिन्न जिलों के लिए डिमांड के तहत अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इसमें चंडीगढ़ से 20 और दिल्ली से आधा दर्जन से अधिक बसें चलाई गईं।