HRTC की बेस पेड़ से टकराई, 3 महिलाएं घायल (Watch Video)

Thursday, Mar 22, 2018 - 01:30 AM (IST)

जसूर: बुधवार शाम करीब सवा 4 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं तथा 2 अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को 108 द्वारा नूरपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। नूरपुर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (एच.पी. 8943) जोकि पठानकोट से बैजनाथ जा रही थी कस्बा जसूर के राजा का बाग में एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें 3 महिलाएं घायल हो गईं तथा तीनों को नूरपुर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से एक महिला ममता देवी (40) को गंभीर चोट लगने के कारण टांडा रैफर कर दिया है तथा अन्य 2 महिलाएं वंदना (35) तथा सपना (20) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी  है तथा हादसा के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Punjab Kesari