चंबा में गहरी खाई में गिरी HRTC बस, उड़े परखच्चे (Watch Video)

Monday, Jul 01, 2019 - 02:23 PM (IST)

चंबा: हिमाचल के चंबा जोत मार्ग पर एचआरटीसी की एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि मटुणी नामक स्थान पर हुए इस हादसे के समय चालक-परिचालक बस में मौजूद नहीं थे। वह चाय-पानी के लिए बस से नीचे उतरे थे। बता दें कि चंबा से रात को आने वाली जोत रूट की यह बस मटुणी में खड़ी की जाती है। सुबह यह यात्रियों को लेकर चुवाड़ी पहुंचती है। जानकारी के अनुसार बस स्टार्ट थी तथा अचानक उतराई की और चली गई। उधर, निगम के आरएम सुभाष ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि वो मौके पर जा रहे हैं तथा जांच के बाद ही हादसे की असली वजह का पता चल पाएगा।




 

Ekta