पीपल के पेड़ से टकराई HRTC की बस, यात्रियों की अटकी सांसें

Tuesday, Mar 22, 2022 - 09:49 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा-साच मार्ग पर गुगांह मोड़ के निकट परिवहन निगम की एक बस पीपल के पेड़ से जा टकराई। गनीमत यह रही कि चालक ने मुस्तैदी दिखाई और बस में सवार यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस का एक्सल टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। बस अपने रूट के मुताबिक साच से वापस बस अड्डा चम्बा आ रही थी। जैसे गुगांह मोड़ के समीप पहुंची तो जोर से आवाज होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसके चलते बस में बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं। यात्रियों ने बताया कि यह मोड़ काफी तंग है। यहां अक्सर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ को चौड़ा किया जाए ताकि यहां हादसे न हो सकें। आरएम चम्बा राजन जम्वाल ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वर्कशॉप से कर्मचारी मौके पर भेजे गए। बस की मुरम्मत करवा दी गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay