चम्बा में Landslide की चपेट में आई HRTC बस, यात्री बाल-बाल बचे

Sunday, Jan 06, 2019 - 04:06 PM (IST)

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस के भू-स्खलन की चपेट में आ गई। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार जब एच.आर.टी.सी. की बस चम्बा से होली न्याग्रां जा रही थी तो इस दौरान खड़ामुख व दुर्गेठी के बीच बस भू-स्खलन की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। चालक, परिचालक व बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि बस को काफी नुक्सान पहुंचा है।

Vijay