रोजाना 50 हजार का घाटा झेल रहा HRTC, पढ़ें क्यों?

Thursday, Oct 05, 2017 - 01:05 PM (IST)

चम्बा: हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा को रोजाना 50 हजार रुपए के करीब का घाटा कलस्टर रूटों के बंद होने की स्थिति में हो रहा है। इन बसों को बंद हुए अब एक माह से ऊपर का समय हो चुका है। ऐसे में अब यह घाटा लाखों रुपए की राशि को पार कर चुका है।

निगम को रोजाना उठाना पड़ रहा 50 हजार का घाटा
निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चम्बा में जे.एन.एन.यू.आर.एम. की 50 के करीब बसें हैं। इस दौरान उक्त बसें जिला के विभिन्न रूटों पर दौड़ती थीं लेकिन अब रूटों के बंद होने से निगम को रोजाना 50 हजार रुपए के करीब घाटा उठाना पड़ रहा है, वहीं लगातार हो रहे घाटे से डिपो को उभारने के लिए चम्बा डिपो ने अब कई रूटों पर परमिट लिए हैं जिन पर इन बसों को भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार निगम ने अब तक करीब दर्जन भर रूटों के परमिट लिए हैं जिसके चलते कई दिनों से बंद पड़े विभिन्न रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं।