NEET-2018: HPU ने जारी की मैडीकल कॉलेजों में प्रवेश को अलग से मैरिट सूची

Tuesday, Jun 26, 2018 - 09:37 AM (IST)

शिमला (अभिषेक): राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट)-यू.जी. 2018 के आधार पर हिमाचल प्रदेश के मैडीकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए विभिन्न वर्गों की हिमाचल प्रदेश की अलग से संयुक्त मैरिट सूची जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सोमवार को मैरिट सूची जारी की। मैरिट सूची के तहत टॉप 10 में लड़कों का दबदबा रहा, जिसमें 7 लड़के व 3 लड़कियां शामिल हैं। इसमें मूल रूप से सोलन से संबंध रखने वाली ओजस्विनी बाली ने नीट-2018 में 611 अंक प्राप्त कर हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 


इसके अलावा बैजनाथ के उर्वीश शर्मा ने 605 अंक प्राप्त कर दूसरा, बैजनाथ के समीप गांव कोलकर की जाह्नवी ने 601 अंक प्राप्त कर तीसरा, धर्मशाला के रहने वाले देवांश शर्मा ने 601 अंक प्राप्त कर चौथा, अदिति रतन ने 600 अंक प्राप्त कर 5वां व जिला शिमला की जुब्बल तहसील के गांव खरशाल की कनिष्का सिंह ने 597 अंक प्राप्त कर मैरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा 596 अंक प्राप्त कर करमा कलसंग ने 7वां स्थान, हमजा इमरान ने 585 अंक प्राप्त कर 8वां, अमन शर्मा ने 584 अंक प्राप्त कर 9वां और 583 अंक प्राप्त कर गौरव शर्मा ने 10वां स्थान हासिल किया। 


इसी तरह 581 अंक प्राप्त कर ईशा ठाकुर ने 11वां, 572 अंक प्राप्त कर आकृति शर्मा ने 12वां, 572 अंक प्राप्त कर कुनाल चौहान ने 13वां, 571 अंक प्राप्त कर भूमिका अरोड़ा ने 14वां, 569 अंक प्राप्त रिजुल शर्मा ने 15वां, 568 अंक प्राप्त कर अतुल शर्मा ने 16वां, 564 अंक प्राप्त कर दमन कुमार ने 17वां, 564 अंक प्राप्त कर नुरानी जसवाल ने 18वां, 562 अंक प्राप्त कर अर्श श्रीकांत ने 19वां और सौरव ने 562 अंक प्राप्त कर 20वां स्थान हासिल किया है। करमा कलसंग ने अनुसूचित जनजाति वर्ग में हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अनुसूचित जाति वर्ग में 552 अंक प्राप्त कर दिव्यांश ने पहला स्थान और संयुक्त मैरिट सूची में 27वां स्थान प्राप्त किया है। मैरिट सूची में कुल 3,960 उम्मीदवार शामिल हैं।


पहले प्रयास में ही मिली कामयाबी
नीट-यू.जी. 2018 के आधार पर हिमाचल प्रदेश के मैडीकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए विभिन्न वर्गों की हिमाचल प्रदेश की अलग से संयुक्त मैरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल करने वाली ओजस्विनी बाली ने पहले ही प्रयास में मैरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। उनके पिता जतिंद्र बाली आंखों के डॉक्टर हैं जबकि वर्तमान में शोध कार्यों में जुटे हुए हैं। इसके अलावा उनकी माता रेणु भी डॉक्टर हैं। ओजस्विनी की स्कूली शिक्षा शिमला में पूरी हुई है। अब वह भी अपने माता-पिता की तरह डॉक्टर बनकर जन सेवा करेंगी। उनका ऑल इंडिया नीट रैंक 952 रहा है।
 

Ekta