HPU : खूनी संघर्ष मामले में गिरफ्तार छात्र पुलिस रिमांड पर

Friday, Oct 28, 2016 - 07:58 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हुए खूनी संघर्ष मामले में गिरफ्तार किए गए 6 छात्रों को 29 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेशानुसार इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस फिर इन्हें कोर्ट में पेश करेगी। इनमें अमित ठाकुर, विशाल शर्मा, नेकराज, आशीष कुमार, नवीन कुमार व प्रदीप कुमार आदि छात्र मौजूद हैं।

 

बता दें कि यह छात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसएफआई व एबीवीपी के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में संलिप्त थे। मामला यह था कि दोनों गुटों के बीच विश्वविद्यालय के गेट के पास बीते वीरवार को सुबह 8.15 बजे लड़ाई हुई थी, जिसमें आधा दर्ज छात्र घायल हो गए थे, जिनका अभी भी आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। अभी भी 5 के करीब छात्र पुलिस की राडार में हंै। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और छात्रों की गिरफ्तारियां होनी तय हैं।