Watch Video: HPCA-सरकार के बीच जंग का नया अखाड़ा बन गया 'यह' होटल

Monday, Dec 05, 2016 - 12:23 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): एच.पी.सी.ए. के होटल द पेवेलियन का कुछ भाग निजी भूमि में निकलने के मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग की ओर से अभी संयुक्त निरीक्षण व निशानदेही शेष है, लेकिन मामला अभी से ही गरमा गया है। नगर निगम ने शिकायत के तुरंत बाद इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है, तो दूसरी ओर एच.पी.सी.ए. की ओर से सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद शहरी विकास मंत्री ने भी इस पर अपनी टिप्पणी देकर साफ कर दिया है कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।


एच.पी.सी.ए. ने होटल द पेवेलियन में अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम से की थी। इसके बाद नगर निगम ने इसकी जांच की। ग्रामीणों के आरोपों के बाद की गई निशानदेही में द पेवेलियन का कुछ भाग निजी भूमि पर निकला था। इस पर संबंधित भूमि मालिक महिला ने नगर निगम में एच.पी.सी.ए. के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से जब मीडिया ने इस बारे बात की तो उन्होंने कहा कि न तो प्रदेश सरकार के पास इतना समय है और न ही उनकी इतनी छोटी सोच है। सरकार एच.पी.सी.ए. के खिलाफ कोई षडयंत्र नहीं रच रही है। उन्होंने कहा कि एच.पी.सी.ए. किसी व्यक्ति की निजी भूमि है उसके साथ एच.पी.सी.ए. का झगड़ा है अगर वह भी किसी की निजी भूमि पर कब्जा कर ले तो जो कानून दूसरे पर लगता है वह कानून उनपर भी लगता है।