HPBOSE के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी को फिर मिला सेवा विस्तार

Thursday, Sep 22, 2022 - 04:06 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी को सेवाविस्तार दिया है। डाॅ. सोनी अब 30 अप्रैल, 2023 तक बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। अध्य्क्ष पद पर उनका कार्यकाल 29 दिसम्बर, 2022 को खत्म हो रहा था लेकिन इससे पहले ही डाॅ. सोनी को सेवा विस्तार दिया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पहले भी 23 दिसम्बर, 2021 को डाॅ. सोनी को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। जानकारी के मुताबिक डाॅ. सुरेश कुमार सोनी को 28 दिसम्बर, 2018 को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay