HPBOSE ने इन पाठ्यपुस्तकों के कुछ विषयों में किया संशोधन, अधिसूचना जारी

Friday, Apr 05, 2024 - 07:08 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रचलित कुछ पाठ्यपुस्तकों में एनसीईआरटी दिल्ली से प्राप्त प्रकाशनाधिकार अनुसार कुछ विषयों में संशोधन किया है। गणित का जादू 111 पाठ्यपुस्तक से अध्याय 9 के पेज संख्या 108 व 109 को हटाया गया है। वहीं पाठ्यपुस्तक लुकिंग अराऊंड-11 में अध्याय एक के पेज संख्या 7 व पेज संख्या 10 पैरा को हटाया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि वसंत भाग-111 पाठ्यपुस्तक में विषय सूची में संशोधन किया है। शाश्वती प्रथमो भाग: में अध्याय 10 व अध्याय को जोड़ा गया है। शाश्वती द्वितीयो भाग: में अध्याय 10 व अध्याय 11 को जोड़ा गया है। बोर्ड की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। पाठ्यपुस्तकों में शामिल किए गए संशोधन समस्त विद्यालयों की लॉगिन आई.डी. में उपलब्ध है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने समस्त उपनिदेशक व प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापकों से जानकारी सांझा की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Content Writer

Vijay