युवा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर तपा सदन, विपक्ष ने किया Walkout

Monday, Aug 27, 2018 - 04:25 PM (IST)

शिमला(राजीव) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के अाज तीसरे दिन विपक्ष ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। विपक्ष ने नियम 67 के तहत सदन में स्थगन प्रस्ताव लाया। सरकार ने नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया को जवाब देने के लिए अधिकृत किया था।

लेकिन विपक्ष सीएम से जवाब पर अड़ गया। जिस कारण यह बवाल हुअा। कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल शुरू होते ही सत्तापक्ष और विपक्ष को बीच तीखी नोकझोंक शुरु हो गई। इस बीच सत्ता पक्ष की ओर से भी नारेबाजी की गई। साथ ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने लाठीचार्ज का मुद्दा सदन में उठाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। 15 मिनट बाद फिर से कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने इसी मुद्दे पर वाकआउट किया। 

kirti