मकान में लगी आग, सोना चांदी व नगदी जल कर हुआ राख

Saturday, Mar 21, 2020 - 01:04 PM (IST)

कुल्लू  (दिलीप) : जिला मुख्यालय के साथ लगे चामुंडा नगर में दो मंजिला मकान एकाएक जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह 9ः30 बजे के करीब लगी घर में दो बुजुर्ग व्यक्ति बैठे थे। घर के अंदर से धुंआ निकलने से एकाएक अफरा-तफरी मच गई। वही धुंआ देखकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। अग्निशमन केंद्र कुल्लू को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची तो वहीं स्थानीय लोग भी कड़ी मशक्कत कर रहें थे। अग्निशमन केंद्र के आने पर आग पर काबू पा लिया। वही पुलिस की टीम भी मौजूद रही। 

बताया जा रहा है कि यह मकान दो भाइयों का है जिसमें 5 परिवार रहते है। जिसमें नंदलाल और बुधराम के परिवार इस मकान में रहते हैं। वही नंदलाल ने बताया कि वह सुबह के समय न्यूजपेपर को पढ़ रहे थे तो अचानक अंदर से आग की लपटें निकली और काफी ध्ुांुआ निकला। जिससे काफी अफरा तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में सोना चांदी, पैसा व कीमती सामान जलकर राख हो गया।
 

kirti