घटनालु में लगी मकान में आग, लाखों का हुआ नुकसान

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 10:37 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): शाहपुर (घटनालु) में एक मकान में आग लगने से लगभग 5 लाख का नुक्सान हो गया। इसके अलावा लगभग 15 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है। घटना गत रात्रि की है। आग की सूचना मिलते ही फायरकर्मी मौके पर रवाना हो गए तथा आग पर काबू पाया। फायरकर्मियों के अनुसार लगभग 5 लाख का नुक्सान हुआ है तथा 15 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है। अन्य घटना में एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप के स्टोर में भी गत रात्रि आग लगी जिसमें लगभग 20 हजार का नुक्सान बताया जा रहा है। फायर कर्मियों के अनुसार अज्ञात कारणों से आग लगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News