गैस सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक(Video)

Saturday, Nov 09, 2019 - 12:57 PM (IST)

नालागढ़(आदित्य): हिमाचल प्रदेश में नालागढ़ के बगलैहड़ पंचायत अम्बाला गांव में आग लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह आग एक मकान में सुबह लगी। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। दरअसल यह आग गैस सिलेंडर लीक  होने के कारण लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग नालागढ़ की टीम मौके पर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी से कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है मगर किचन में रखा तकरीबन सारा सामान जलकर राख हो गया है आगजनी से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है और साथ लगती 20 लाख तक की संपत्ति को बचाया गया है।

kirti