सिरमौर में बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल, मची हायतौबा

Saturday, Jun 08, 2019 - 05:28 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर के मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ती गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आलम यह है कि लोगों को गर्मी से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिरमौर जिला के मैदानी इलाके कालाअम्ब और पांवटा साहिब में शनिवार को 42 से 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लोगों का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ौतरी हो रही है।

बढ़ती गर्मी के कारण जहां उन्हें आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पेयजल किल्लत भी बढ़ रही है। बढ़ती गर्मी के कारण कई प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं। जिला में बढ़ती गर्मी के कारण प्रशासन ने स्कूलों की समयसारणी में भी बदलाव किया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में लोगों को कब गर्मी से राहत मिल पाती है।

Vijay