अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: बिना डॉक्टर के नर्स ने करवा दी डिलीवरी, 2 घरों के बुझे चिराग

Saturday, Dec 02, 2017 - 02:18 PM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा जिले के पालमपुर अस्पताल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिससे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की फिर से पोल खुल गई है। यहां गायनोकॉलोजिस्ट (स्त्री रोग तज्ञ) न होने की वजह से नर्स ने ही गर्भवती 2 महिलाओं की डिलीवरी करवा दी, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। 


स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के बावजूद नर्स करवा रही थी डिलीवरी
जानकारी के मुताबिक स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के बावजूद नर्स ही डिलीवरी करवा रही थी। दोनों शिशु लड़के थे। नर्स की इस लापरवाही से दो घरों के चिराग जन्म लेने से पहले ही बुझ गए हैं। मामला शुक्रवार रात का है। घटना के बाद अस्पताल में नर्स रोती भी रहीं। उधर इस मामले में अस्पताल प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं सरकार नेशनल हेल्थ मिशन पर करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन लापरवाही के कारण घरों के चिराग बुझ रहे हैं।