इस अस्पताल में पानी के लिए भटक रहे मरीज

Thursday, Jul 04, 2019 - 01:17 PM (IST)

पालमपुर: फूल माला गृहस्थ आश्रम ठाकुरद्वारा मारंडा में भारतीय ब्राह्मण समाज सेवा संघ की महत्वपूर्ण बैठक राज्याध्यक्ष पंडित पवन पुरोहित की अध्यक्षता में विधिवत रूप से संपन्न हुई, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति प्रकोष्ठ की वीरांगनाओं में प्रदेशाध्यक्ष चंद्र कांता शर्मा, कांगड़ा जिला अध्यक्ष फूल माला शर्मा, अनिता शर्मा, पूजा शर्मा व वन माला शर्मा ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक में समाज के पिछड़े, निर्धन व असहाय ब्राह्मण परिवारों के उत्थान के उद्देश्य से गठित भारतीय ब्राह्मण समाज सेवा संघ की कार्यकारिणी के प्रदेश स्तर पर विस्तार के लिए कार्यकारी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

इसमें नगरकोट पुराना कांगड़ा के चंद्र भूषण मिश्रा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुलह के रमेश पंचकर्ण को प्रदेश महासचिव, अश्वनी अवस्थी को संयुक्त सचिव, सतपाल को कार्यालय सचिव, चंद्र भान शर्मा को कोषाध्यक्ष, युगल किशोर शर्मा को संयुक्त कोषाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को प्रदेश प्रैस प्रवक्ता और सर्वजीत डोहरू को प्रदेश कार्यकारिणी का मुख्य सलाहकार सर्वसम्मति से चुना गया है।
 

kirti