अचानक आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का नुक्सान

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 08:47 PM (IST)

घुमारवीं (कुलवंत): जिला बिलासपुर व मंडी जिला सीमा पर बसे गांव बारस तहसील बलद्वाड़ा में आग लगने से एक रिहायशी मकान राख हो गया। यह मकान राम सिंह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मकान में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन लोग कामयाब नहीं हुए। तभी लोगों ने फायर ब्रिगेड घुमारवीं कार्यालय को सूचित किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में रिहायशी मकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। लोगों ने बताया कि इस आगजनी में लाखों रुपए का नुक्सान होने का अनुमान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News