2 बाइकों में भीषण टक्कर, 3 घायल जालंधर व पी.जी.आई. रैफर

Friday, Jan 11, 2019 - 10:17 PM (IST)

संसारपुर टैरेस (अरविंद): संसारपुर टैरेस से तलवाड़ा सड़क पर पंजाब क्षेत्र में 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बी.बी.एम.बी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर व पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया है। बी.बी.एम.बी. अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान सतीश कुमार निवासी तलवाड़ा मोहल्ला सांड़पुर, गुरध्यान सिंह निवासी नारी घाटी हिमाचल और ओंकार सिंह के रूप में हुई है।

2 घायल जालंधर किए रैफर

डॉक्टरों ने सतीश कुमार और गुरध्यान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जालंधर तथा ओंकार सिंह को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। जानकरी के अनुसार सतीश कुमार अपनी बाइक पर तलवाड़ा से टैरेस की तरफ जा रहा था जबकि गुरध्यान और ओंकार टैरेस से तलवाड़ा की तरफ आ रहे थे और उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं तलवाड़ा पंजाब पुलिस ने मौके पर आकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Vijay