करसोग में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 05:26 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के सेरी कताण्डा (महोग) में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी चला रहे हंसराज (51) की मौके पर ही मौत हो गई। हंसराज, भनेरा गांव के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें- चौंकाने वाला खुलासा: हिमाचल में तेजी से फैल रही ये गंभीर बीमारी, जानिए क्या है कारण?

सूचना मिलते ही करसोग पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक हंसराज के शव को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए करसोग के नागरिक चिकित्सालय भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

डीएसपी करसोग, गौरव जीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। करसोग प्रशासन ने इस दुखद घड़ी में मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News