बासड़े पर्व पर यहां लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Tuesday, Mar 17, 2020 - 03:34 PM (IST)

नाहन (सतीश शर्मा) : बासड़े पर्व पर शीतला माता मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में माथा टेकने पहुंचे। यहां माता के दरबार में बासा भोजन प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। नाहन बस अड्डा के समीप माता शीतला के मंदिर में आज श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शीश नवाया। यहां चैत्र मास के पहले और दूसरे मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में  माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।

खास बात यह है कि सोमवार को लोग जो अपने घरों में पकवान  बनाते हैं, उसी पकवान को लोग सोमवार देर रात 12 बजे के बाद माता के दरबार में चढ़ाते हैं। जिसमें मुख्य रूप से हलवा पूरी, गुलगुले, गुड़ की भेली और चने की दाल आदि शामिल है। यही कारण है कि यहां बासा भोजन चढ़ाने की वजह से इस पर्व को बासड़े कहा जाता है। मान्यता के अनुसार यहां नवविवाहित जोड़े और छोटे बच्चों को माथा टेकने के लिए विशेष रूप से लाया जाता है। मान्यता यह भी है कि बच्चों के यहां माता देखने से उन्हें भविष्य में चिकन पॉक्स जैसी बीमारी नहीं होती अर्थात शीतला माता बच्चों को शीतलता प्रदान करती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।
 

kirti