टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी की गुंडागर्दी! कार चालक पर लोहे की रॉड से किया हमला, नकदी छीनकर हुआ फरार

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:13 PM (IST)

Bilaspur News : कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित गरामोड़ा टोल प्लाजा बुधवार को अखाड़ा बन गया। दरअसल, यहां टोल कर्मचारी और एक वाहन चालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया एक व्यक्ति ने चालक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी मौके से नकदी छीनकर फरार हो गया।

विवाद और जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, टोल टैक्स को लेकर शुरू हुई सामान्य बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी ने आपा खो दिया और वाहन चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल चालक ने दावा किया है कि हमलावर ने मारपीट के दौरान उससे पैसे भी छीने और वहां से रफूचक्कर हो गया। इस घटना के विरोध में वहां मौजूद दर्जनों वाहन चालकों ने गाड़ियां खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी चालकों का कहना है कि गरामोड़ा टोल पर कर्मचारियों का व्यवहार अक्सर हिंसक और अभद्र रहता है। हंगामे के चलते फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों ने मांग की है कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टोल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News