हिमाचल में SPO की भर्ती पर लगे रोक, Homeguard के लिए बने स्थायी नीति : प्रकाश नेगी

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 09:23 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): हिमाचल प्रदेश राज्य होम गार्ड वैलफेयर एस्सोसिएशन द्वारा सरकार से प्रदेश में काम कर रहे 6200 होमगार्ड जवानों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की और प्रदेश में स्पैशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती पर रोक लगाने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश राज्य होम गार्ड वैलफेयर एस्सोसिएशन के मुख्य सलाहकार प्रकाश नेगी ने कहा कि देश में सेना के बाद होमगार्ड की ही पहले स्थापना हुई थी और होमगार्ड के जवान प्रदेश के हर क्षेत्र में पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपना ड्यूटी कर रहे हैं।
PunjabKesari, Chief Advisor Image

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को नजरअंदाज कर रही सरकार

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अगर स्पैशल पुलिस ऑफिसर की भर्ती की गई तो होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी मिलना बंद हो जाएगी और वे बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा होमगार्ड के जवानों के लिए नीति बनाने के दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज कर रही है जोकी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से होमगार्ड के जवानों के लिए जल्द से जल्द एक स्थायी नीति बनाने की मांग की ताकि होमगार्ड के जवानों का भविष्य सुरक्षित हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News