चरस तस्करी में गिरफ्तार होमगार्ड जवान को मिला पुलिस रिमांड, ड्यूटी से भी हटाया

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 08:42 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होमगार्ड जवान और उसके रिश्तेदार दंपति को कोर्ट से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। वहीं चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होमगार्ड महेश कुमार को गृह रक्षा विभाग ने ड्यूटी से काल ऑफ कर दिया है, जिसके चलते अब वह गृह रक्षा विभाग में बरी होने तक अपनी सेवाएं नहीं दे पाएगा। पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट मिलने के बाद छठी वाहिनी मंडी के आदेशक संजीव लखनपाल ने यह कार्रवाई की है। महेश कुमार शहरी पुलिस चौकी मंडी में तैनात था और 5 जून से ड्यूटी से गायब था। जांच में यह बात सामने आई है कि थाना टिक्कर गांव का रहने वाला उसका रिश्तेदार अपने गांव में चिकन कॉर्नर चलाता है।

चरस तस्करी में महेश कुमार की भूमिका क्या है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं किस व्यक्ति से चरस खरीदी गई, उस तक भी पुलिस पहुंच गई है लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि महेश कुमार व उसके रिश्तेदार दंपति को मंडी पुलिस ने सौली खड्ड में 926 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों का कोर्ट से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, वहीं आदेशक संजीव लखनपाल ने कहा कि होमगार्ड महेश कुमार को रिपोर्ट मिलने के बाद ड्यूटी से कॉल ऑफ  कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News