होली के दिन DJ की धुनों पर राजीव बिंदल ने लगाए ठुमके, गाया गाना (Watch Video)

Thursday, Mar 21, 2019 - 02:09 PM (IST)

नाहन (सतीश): होली का त्योहार ऐतिहासिक शहर नाहन में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया।


शहर के पक्का तालाब परिसर में लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ मिलकर होली मनाई।


इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने जहां लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं डीजे की धुनों पर विधानसभा अध्यक्ष जमकर थिरके।


यही नहीं उन्होंने खुद यहां गाने गाकर लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए खून की होली खेली।

Ekta