सोलन में मास्टर हॉकी प्रतियोगिता के लिए महिलाएं बहा रही खूब पसीना

Saturday, Dec 15, 2018 - 02:00 PM (IST)

 

सोलन(चिन्मय): बिलासपुर में आयोजित होने वाली मास्टर हॉकी प्रतियोगिता में सोलन की महिलाएं खूब पसीना बहा रही है। सोलन को जीत दिलाने के लिए महिलाएं दिल जान से मेहनत कर रही है। मास्टर हॉकी प्रतियोगिता ने उन महिलाओं में फिर से खेल की भावना जागृत कर दी है जिनकी हॉकी स्तर के दशक में धड़ा धड़ गोल उगला करती थी। आज वही जज्बा उनमें फिर से दिखाई दे रहा है और वह सोलन का परचम बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लहराना चाहती है।

45 वर्षों के बाद मिला हॉकी खेलने का मौका

उसके बाद वे राष्ट्र स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करना चाहती है। महिलाओं ने बताया कि वे मास्टर हॉकी प्रतियोगिता के लिए बेहद उत्साहित है उनका कहना है उन्हे पहले से ही हॉकी खेलने का जनून था जो कि अब पूरा होने जा रहा है। वहीं शीला कौशल ने बताया कि मास्टर गेम के तहत उन्हे इक्ट्ठा होने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि 45 वर्षों के बाद आज उन्हे हॉकी खेलने का मौका मिला है। बताया जा रहा है कि महिलाएं सोलन को जीत दिलाने के लिए दिन में चार से पांच घंटे तक प्रेक्टिस करती है। और साथ दी 45 साल पहले की यादों को ताजा करती है। अब महिलाओं का एक ही मकसद है कि वे सोलन को जीत दिला कर प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

kirti