शरारती तत्वों के निशाने पर सत्ती का होर्डिंग, फोटो पर पोती कालिख

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 11:37 PM (IST)

धर्मशाला (नरेश): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा रामशहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पढ़ी गई टिप्पणी के विरोध में स्वर उठने लगे हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेशभर में मंगलवार को सत्ती के पुतले जलाए गए, वहीं भाजपा कांगड़ा संसदीय कार्यालय धर्मशाला के बाहर लगा होर्डिंग भी शरारती तत्व के निशाने पर आया है। हालांकि भाजपा के पदाधिकारी इस पर एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की बात कह रहे हंै लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि यह कार्य किसके द्वारा किया गया है। बहरहाल चुनावी समर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की फोटो के साथ की गई छेड़छाड़ धर्मशाला में चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक धर्मशाला कचहरी अड्डा स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शांता कुमार सहित जे.पी. नड्डा को छोड़कर सिर्फ सतपाल सत्ती के फोटो को ही निशाना बनाया गया है, जिस पर न जाने किसने कालिख लगाकर सती के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की है। बहरहाल इसके चलते यह मामला सती के उस बयान के बाद तूल पकड़ने लगा है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के महज 5 मीटर दूरी पर मंगलवार को धर्मशाला एन.एस.यू.आई. इकाई ने सतपाल सिंह सत्ती का पुतला जलाया था उसी स्थान पर लगे भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के होर्डिंग में लगे सतपाल सिंह सत्ती के फोटो को काला करके किसी ने अपना विरोध प्रकट किया है।

उधर, भाजपा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र कार्यालय प्रभारी चंद्रभूषण नाग ने कहा कि उनके कार्यालय के बाहर लगे होॄडग्स में लगी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की फोटो के साथ छेड़छाड़ मामले को पुलिस के समक्ष लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में किस व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया गया है इसके लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज भी खंगाली जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News