धर्मशाला दशहरा उत्सव का स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने किया शुभारंभ

Wednesday, Oct 17, 2018 - 12:42 PM (IST)

धर्मशाला (नरेश): जिला स्तरीय 4 दिवसीय दशहरा उत्सव धर्मशाला का आगाज पुलिस ग्राउंड में हुआ। उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी, कुमार साहिल और सतीश ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। इस दौरान सतीश ठाकुर ने चाहूंगा मै तुझे सांझ सवेरे से शरुआत की। उसके बाद एक से एक बढक़र गीत प्रस्तुत करते हुए यह देश वीर जवानों का गीत से जवानों को याद किया। वहीं बस खड़ी ओ मेरी कमलो गीत से समारोह में सबको थिरकने पर मजबूर किया। इसके अलावा कुमार साहिल ने चन्ना मेरेया से शुरुआत की। इसके बाद साहिल ने रे कबीरा मान जा और अपना हाल ही में यू-टयूब में रिलीज किया गाना बंदया पेश कर युवाओं को आकर्षित किया।   

बेटी बचाओ का लोगों को दिया संदेश

इसके बाद नाटी किंग ठाकुर दास राठी ने सबसे पहले बेटी बचाओ का संदेश मौजूद लोगों को दिया। इसके अलावा हवा लगी रे चंडीगढ़े रे व अन्य गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं सोनल म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इससे पहले इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने दीप प्रज्जवलित करके किया। वहीं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने मुख्यातिथि विपिन सिंह परमार को पहाड़ी टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति 

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के पहले दिन रमेश कटोच ने हो मैया मेरिये हो , स्थानीय गायक धीरू ने नच्चे धुडुया बजे तेरे बाजे हो, इंदु बाला ने जुगुनी, गीता ठाकुर ने नीलमा हो नीलमा, डी.पी.आर.ओ. धर्मशाला में कार्यरत निकेश बडज़ात्या ने भूली मत जांदी दिला दी मेहरमे गाकर खुब तालियां बटोरी। 

Jinesh Kumar