हिट एंड रन : पालमपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से जीप चालक की मौत

Saturday, Jan 12, 2019 - 10:09 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): शनिवार को पालमपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अन्य वाहन चालक की मौत हो गई। मामला हिट एंड रन का है। घटना मुख्य बाजार पालमपुर में घटी। शनिवार प्रात: जीप चालक काकू राम वाहन से उतरा तथा किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के पश्चात अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित घटना स्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय अभी बाजार नहीं खुला था। कुछ समय के पश्चात कुछ लोगों ने काकू राम को सड़क पर पड़े देखा, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने अधिकार में ले लिया तथा जांच आरंभ की। काकू राम बंड विहार दियोग्रां का रहने वाला था।

संग्राय चौक के समीप मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि काकू राम की टांग में जख्म का निशान पाया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा नागरिक चिकित्सालय पालमपुर में करवाया है तथा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एस.पी. संतोष पटियाल ने बताया कि पालमपुर के संग्राय चौक के समीप काकू राम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय दंड विधान की धारा 279 व 304ए तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Vijay