चम्बा में आज होगा ऐतिहासिक मिंजर मेले का आगाज, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Saturday, Jul 23, 2022 - 11:58 PM (IST)

चम्बा (काकू): ऐतिहासिक मिंजर मेले का रविवार को भगवान लक्ष्मीनारायण व रघुनाथ को मिंजर अर्पित करने के साथ ही आगाज हो जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 8 दिवसीय मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए वह शनिवार काे चम्बा पहुंच गए हैं। मेले का शुभारंभ मौके पर नगर परिषद द्वारा एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान लक्ष्मीनारायण व रघुनाथ को मिर्जा परिवार के सदस्य मिंजर अर्पित करेंगे। वहीं राज्यपाल चौगान में ध्वजारोहण करेंगे।

चौगान में होगी सामूहिक नाटी
इस बार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर चौगान में होने वाली सामूहिक नाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व अन्य महिलाएं इस नाटी में भाग लेंगी। राज्यपाल शनिवार को ही चम्बा पहुंच गए हैं। उन्होंने भूरी सिंह संग्रहालय का दौरा किया और कलाकृतियों का अवलोकन किया। मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल विजेता एवं पाश्र्व गायक सलमान अली स्टार कलाकार होंगे। सांस्कृतिक संध्या का आगाज कुंजड़ी मल्हार से होगा।

वहीं चम्बा पहुंचने पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भूरी सिंह संग्रहालय में कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान चम्बा रुमाल की शिल्पकार पद्मश्री ललिता वकील ने उसने शिष्टाचार भेंट की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay