5 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व 3 को मिलेगा हिमाचलश्री पुरस्कार

Sunday, Feb 04, 2024 - 12:24 AM (IST)

ऊना (कंवर): हिमोत्कर्ष परिषद ने वर्ष 2023 के राष्ट्रीय एकात्मकता व हिमाचलश्री पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। परिषद के मुख्य सलाहकार व सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को एलजेएन हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के सभागार में परिषद की स्वर्ण जयंती 50वें वार्षिक समारोह में उत्तर भारत की 5 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व 3 विभूतियों व संस्थाओं को हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कारों से अलंकृत किया जाएगा।

सतपाल शर्मा ने बताया कि हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार 2023 के तहत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा को स्व. इंजीनियर पंडित राम शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार (आयुष आयुर्विज्ञान) पुरस्कार, गुरुग्राम से सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता (शौर्य) पुरस्कार, दिव्य हिमाचल समाचार पत्र के स्थानीय संपादक संजय अवस्थी को अमर शहीद लाला जगत नारायण स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार, द पालमपुर रोटरी आई फाऊंडेशन को स्व. डाॅ. डीआर गर्ग स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता उत्कृष्ट नेत्र आयुर्विज्ञान पुरस्कार तथा चम्बा जिले की एथलीट  सीमा को स्वर्गीय इंजीनियर मनमोहन सिंह कंवर एवं प्रोमिला कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार (श्रेष्ठ युवा प्रतिभा खेल पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश के आईएएस अधिकारी निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति को स्वर्गीय रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री उत्कृष्ट लोक सेवक पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। नंगल की समाजसेवी संस्था जिंदा जीव बेसहारा चैरिटेबल सोसायटी को स्वर्गीय संतोष कंवर एवं स्वर्गीय कंवर हरि सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री (उत्कृष्ट समाज सेवी संस्था) पुरस्कार तथा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से साहित्यकार डाॅ. कृष्ण मोहन पांडेय को राणा शमशेर सिंह स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री श्रेष्ठ लेखन साहित्य एवं संस्कृति पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay