रिलीज हुई Folk Singer रजत विज की नई पहाड़ी एलबम, Youtube पर खूब मचा रही धमाल (PICS)

Thursday, Sep 19, 2019 - 11:25 AM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): हिमाचली लोक गायक रजत विज की नई पहाड़ी एलबम 'टशन पहाड़ा द' यूट्यूब पर रिलीज हो गई है। एलबम में गाना रजत विज द्वारा लिखा और गाया हुआ एक हिमाचली गीत है।


नशे के खिलाफ फिल्माए गए इस पहाड़ी गीत का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह वीडियो अपलोड होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा हैं। पहले दो दिनों में ही यूट्यूब पर करीब 30 हजार लोगों ने पंसद किया है। एलबम की रिलीज एचआरटीसी निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने की।

इस सांग वीडियो में लोकगायक रजत विज और एक्ट्रेस नेहा चौधरी नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए परिवार में इसके दुष्परिणामों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गाने को म्यूजिक परमजीत पम्मी ने दिया है। इससे पहले भी निक्कर वाली क्वीन एलबम में भी लाखों लोगों ने रजत बिज के गाने को पंसद किया था।


उन्होंने इस एलबम के बारे में बताया कि इस पहाड़ी गीत में एक शराब के आदि व्यक्ति को यह अहसास करते हुए बताया गया है कि दारू पीने से उसके परिवार के सदस्य खुश नहीं हैं।

उन्होंने युवाओं को नशा त्याग अपना जीवन सुधारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे करने वाले वाले कायर होते हैं और निडरता से नशा छोड़ने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। पहाडी एलबम की रिलीज के लिए पहुंचे एचआरटीसी निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने रजत विज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रजत विज काम कर रहे है जो कि बढ़िया प्रयास है।

Ekta