Miss India Beauty Queen Contest में छाई हिमाचली बेटी, रोशन किया देश का नाम (Video)

Friday, Dec 28, 2018 - 03:34 PM (IST)

चम्बा (अमृत पाल): चम्बा की बेटी जीनिया शर्मा ने पहली बार मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन कॉन्टैस्ट 2018 में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतकर प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है। जीनिया शर्मा इससे पहले मिस इंडिया क्यूट स्माइल का खिताब भी अपने नाम करवा चुकी हैं। यह पहला मौका है जब किसी लड़की ने अपने जोहर का लोहा मनवाते हुए न केवल अपने जिला बल्कि प्रदेश के साथ देश का नाम रोशन करते हुए यह विख्याति हासिल की है।

पेशे से अध्यापिका हैं जीनिया शर्मा

जीनिया शर्मा पेशे से अध्यापिका हैं इसी के साथ-साथ अपने आप को सुंदरता के मंच पर निखारते हुए उन्होंने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अंतर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर को देती हैं। ये खिताब जीतने के बाद जीनिया को अब वीडियो सॉन्ग के अलावा मूवीज का भी ऑफर आया है।

जिनिया शर्मा का खिताब जीतना कबिलेतारीफ

इस मौके पर जिलाधीश हरिकेश मीणा, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित चम्बा के विजय शर्मा के अलावा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे। विजय शर्मा ने जिनिया की तारीफ करते हुए कहा कि चम्बा जैसे सबसे पिछड़े क्षेत्र में इस तरह का जोहर दिखाना वास्तव में कबिलेतारीफ है। वहीं अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता भी फूले नहीं समा रहे हैं।|

लड़कों से कम नहीं हैं लड़कियां

जीनिया शर्मा के पिता की मानें तो आज के दौर में लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं इसलिए बच्चों को किसी भी काम से न रोकें। इससे पहले जीनिया शर्मा ने करीब डेढ़ महीने पहले नॉर्थ इंडिया ग्रैंड फिनाले ब्यूटी कॉन्टैस्ट में भाग लेते हुए सैकेंड रनरअप का खिताब हासिल किया था।

Vijay